फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डेंगू रोकथाम के कार्याें की रिपोर्ट प्रस्तुत करें

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजिला पंचायत में हुई स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति की बैठकI
विज्ञापन




जिला पंचायत में स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति की बैठक हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में अध्यक्ष ने स्वास्थ्य अधिकारियों को डेंगू रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्याें की रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।



अधिकारियों ने बताया कि जिलें में फॉगिंग व जागरूकता कैंप हो रहे हैं। अस्पतालों में रक्त की व्यवस्था के लिए शिविर लग रहे हैं। अभी तक लगभग 10,000 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। डॉ. निधि ने कहा कि जिले स्तर पर आयुष्मान मेले का आयोजन हो रहा है। बैठक में जिला पंचायत के सदस्य राजेश बलूनी, धीरज नौटियाल, टीना सिंह, बबीता चौहान, गणेश कुमार भट्ट, वीरेंद्र सिंह गुसाईं, डॉ. एनके त्रिपाठी, डॉ. वंदना सेमवाल, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. स्नेहलता रतूड़ी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iचालान कियाI



जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में वार्ड-94 में जिला सूचना अधिकारी के नेतृत्व में सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने नौ लोगों का चालान करते हुए 5100 का अर्थदंड वसूला। मछली विक्रेता के थर्माकोल पेटी में लार्वा पाये जाने पर 500 का नकद चालान किया गया। सब्जी विक्रेता के स्टोर पर फल के कैरेट में लार्वा पाए जाने पर एक हजार का चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें