रोटरी दूर विकास, विकासनगर की ओर से त्रिशला जैन अथिति भवन में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 10 जोड़ों ने सात फेरे लेकर एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शनिधाम के पीठाधीश्वर आचार्य विनायक बडोनी और सामाजिक कार्यकर्ता रूपा शर्मा ने शामिल होकर नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
मुख्य अतिथियों ने संस्था के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा कर पदाधिकारियों को बधाई दी। रोटरी दूर विकास, विकासनगर के अध्यक्ष रोहित गुप्ता ने बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर रही है। अब तक 268 जोड़ों का विवाह करवाया जा चुका है। बताया कि विवाह संस्कार धर्माचार्य रामचंद्र पैन्यूली, पंडित सीमा राम सकलानी और सुमित पैन्यूली ने संपन्न करवाया। इस दौरान सचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल, कार्यक्रम संयोजक अजय धमीजा, सह संयोजक अरुण मित्तल, संजय अग्रवाल, सतीश जयसवाल, डॉ. दिनेश भंडारी, अनिल जैन आदि मौजूद रहे।