फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खाटू श्याम के भजनोंं पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
Iश्री खाटू श्याम सेवा समिति ने श्याम फाल्गुन महोत्सव पर निकाली निशान यात्राI
विज्ञापन


श्री खाटू श्याम सेवा समिति ने श्याम फाल्गुन महोत्सव पर शनिवार को निशान यात्रा निकाली। कैनाल रोड स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई यात्रा खाटू श्याम धाम सेलाकुई में समाप्त हुई। यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्याम भक्त डीजे की धुन पर झूमते नजर आए। खाटू श्याम के जोरदार जयकारे लगाए।
विज्ञापन


श्याम भक्त हाथ में बाबा का निशान लेकर धीरे-धीरे आगे बढ़े। मुख्य बाजार होते हुए यात्रा आगे बढ़ती रही। भक्तों ने जमकर एक दूसरे के ऊपर अबीर और गुलाल उड़ाया। यात्रा चाय बागान, बरोटीवाला चौक, सहसपुर, सेलाकुई पहुंची। यात्रा में बुजुर्ग और असमर्थ भक्तों के लिए ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की भी व्यवस्था की गई थी। खाटू श्याम मंदिर में पहुंचकर बाबा खाटू श्याम को निशान अर्पण किए गए। साथ ही धाम पर भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान अंकित कंसल, दिव्यांश गर्ग, एकांत गुप्ता, कौशल गुप्ता, अंकित जैन, हेमंत गुप्ता, अनिल गोयल, रतन गोयल, रजत जैन, सचिन गोयल, राजीव टंडन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें