रिक्शा चालक की जागरूकता के कारण एक मासूम न सिर्फ बंधुआ बनाकर काम कराने वालों के चुंगल से बच गया। बल्कि वह अपने परिवार से भी मिल सकेगा। बालक फिलहाल कोतवाली रुड़की में है। बालक दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
कोतवाली रुड़की में सोमवार सुबह एक रिक्शा चालक 12 वर्षीय बच्चे को लेकर आया। रिक्शा चालक ने बताया कि बालक को कोई व्यक्ति ले जा रहा था, लेकिन बालक उसके साथ जाने को तैयार नहीं था। जब उसने यह देखा और विरोध किया तो वह व्यक्ति बालक को छोड़कर भाग गया।
रिक्शा चालक बालक को कोतवाली लाया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बालक ने पुलिस को बताया कि उसका नाम अर्जुन पुत्र राजकुमार है। वह कुतुब मिनार महरौली, दिल्ली का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई शंकर रायवाला में काम करता है।