फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरकती चट्टान से बचने के चक्कर में खाई में गिरा युवक, मौत

Wed, 29 Mar 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थराली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली-घाट मोटर मार्ग पर दरकती चट्टान से बचने के चक्कर में एक युवक खाई जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर एक घंटे पहले चट्टान तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग की जा रही थी।
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि थराली-घाट मोटर मार्ग पर सुधारीकरण कार्य चल रहा है। प्राणमति पुल से आगे सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आया था। बताया जा रहा है कि थराली से अपने गांव रतगांव जाने के लिए सुंदर सिंह (29) पुत्र रघुवीर सिंह अन्य दो लोगों के साथ वाहन में रवाना हुआ। रास्ते में ही वह तीनों निर्माणाधीन सड़क के मलबे वाले स्थान को देखने के लिए वाहन से उतरे और पैदल चलने लगे। इसी दौरान पहाड़ी से एक चट्टान दरकने लगी।

यह देख सुंदर सहित दोनों अन्य लोग बचने के लिए भागे और बचने के चक्कर में सुंदर खाई में जा गिरा। इसके बाद चट्टान भी उस पर गिर गई। सूचना पर पुलिस उपनिरीक्षक गणेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। पुलिस के आने से पहले ही अन्य दो युवकों और अन्य ग्रामीणों ने सुंदर को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान सुंदर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सुंदर की गांव में अपनी दुकान है। वहीं लोनिवि के ईई एसके पांडे ने बताया कि निर्माण के दौरान सड़क पर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। बताने के बावजूद सड़क से ग्रामीण गुजर रहे हैं। ठेकेदार की ओर से ब्लास्टिंग की कोई जानकारी नहीं है। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि मामले में अभी मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें