अमर उजाला और माधवबाग मल्टीडिसिप्लिनरी कार्डियक केयर क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में आज एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर कैनाल रोड जाखन, नैनीताल बैंक के निकट 23/1 पते पर लगाया जा रहा है। सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक चलने वाले इस शिविर में मरीजों को निशुल्क परामर्श भी दिया जाएगा।
सर्दियों के मौसम में यह जानना बेहद जरूरी है कि आपका दिल तंदुरुस्त है या नहीं। इस स्वास्थ्य शिविर में ईसीजी, बॉडी मास इंडेक्स, हार्ट रेट, पेट का घेर, ब्लड प्रेशर, एसपीओ 2, ऊंचाई-वजन, की जांच निशुल्क होगी। इसके साथ ही एचबीए 1 सी, टोटल कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन, ट्राइग्लिसराइड्स, सीरम क्रिएटिनिन, एलडीएल, बीयुएन, एसजीओटी वीएलडीएल, एसजीपीटी, सीरम कैलशियम, टीएसएच जैसी जांच छूट पर करा सकते हैं।
बता दें कि माधवबाग 17 वर्ष से आहार, विचार, व्यायाम, औषधि और पंचकर्म की पंचसूत्र का पालन कर मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे के साथ हृदय रोग का इलाज कर रहा है। 350 क्लीनिक व दो अस्पताल के साथ दस से ज्यादा राज्यों में इसका हेल्थ नेटवर्क है। यहां दस लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है।
I- यहां ले सकते हैं जानकारी -I
कैंप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 7037124678 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।