भारतीय सेना के पराक्रम और अदम्य साहस के प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर एमकेपी पीजी कॉलेज में वंदन कार्यक्रम किया गया।
स्नेहिल संस्था के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम की संयोजिका डाॅ. ममता सिंह ने भारत के जवाब पर कविता प्रस्तुत की। पूछ-पूछ कर बहनों का सिंदूर मिटाया था तुमने, उसी मिटे सिंदूर को ही बारूद बनाया है हमने...। शनिवार को कार्यक्रम में चित्रकला विभाग की छात्राओं ने तेरी मिट्टी में मिल जावां... गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। प्राचार्या डाॅ. सरिता कुमार ने सेना के अदम्य साहस और शौर्य पर कहा, हम सब का एक होकर सेना के साथ खड़ा होना बहुत जरूरी है। अंग्रेजी विभाग की छात्राओं ने ऐ वतन मेरे वतन आबाद रहे तू... गीत से जोश भर दिया।
इस मौके पर डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. कौशल कुमार, ज्योत्सना शर्मा, डाॅ. अलका मोहन, डाॅ. संगीता खुल्लर, डाॅ. अर्चना शुक्ला, डाॅ. नीतू त्रिपाठी, पूनम सिंह, डाॅ. आरती सिसौदिया, शशिबाला सिंह, सपना, सोनाली, जगमोहन सिंह, शोभा आदि मौजूद रहे।