फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के लिए भी कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण, पर्यटकों के लिए एक जून को खुलेगी

Sat, 17 May 2025 06:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (ज्योतिर्मठ)

सार

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आने वाले पर्यटक इस बार ऑनलाइन पंजीकरण भी करा पाएंगे।
विज्ञापन
फूलों की घाटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जून को खोल दी जाएगी। इसको लेकर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार घाटी में आने वाले पर्यटकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी मिलेगी। पार्क प्रशासन ने इसकी वेबसाइट को लांच कर दिया है।

फूलों की घाटी जाने के लिए घांघरिया में ऑफलाइन पंजीकरण किया जाता है जिसमें पार्क प्रशासन की ओर से निर्धारित शुल्क जमा करना होता है। इस बार पर्यटकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की भी सुविधा उपलब्ध कर दी गई है। पर्यटक https://valleyofflower.uk.gov.in पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। वहीं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के फूलों की घाटी रेंज की टीम घांघरिया के लिए रवाना हो गई है। टीम यहां बारिश से हुए नुकसान का आकलन करेगी। टीम के लौटने के बाद रास्तों की मरम्मत सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Tehri News:  अंथवाल गांव के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे ने ली दो सगे भाइयों की जान
विज्ञापन


नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ तरुण एस ने बताया कि फूलों की घाटी के लिए वेबसाइट लांच कर दी गई है, पर्यटक इसमें ऑनलाइन शुल्क जमा कर पंजीकरण कर सकते हैं। फूलों की घाटी में बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए टीम भेज दी गई है, जिसके बाद वहां काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें