राजकीय जनजाति बालिका छात्रावास धनपऊ में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कक्षा 12वीं की छात्राओं को विदाई दी गई। समारोह में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने स्थानीय लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
छात्राओं को संबोधित करते हुए छात्रावास अधीक्षिका विनीता रावत ने कहा कि कक्षा 12वीं तक छात्राएं विद्यालय प्रबंधन के अनुशासन और देखरेख में रहती हैं। कहा कि छात्राएं कक्षा 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए महाविद्यालय में जाएगी। जहां का माहौल भिन्न होता है। कहा कि छात्राओं को वहां के माहौल में भी अनुशासित रहते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण करनी होगी।
अन्य छात्राओं ने कक्षा 12वीं की छात्राओं को विदाई देते उपहार भेंट किए। सोन चिरैया अब उड़ने वाली है, पोईले पोईले लेवणा सियारा रामो रा नाम आदि गीतों पर छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सूरत सिंह, सूरज पाल सिंह, भाव सिंह, नीति तोमर, शर्मिला, तनिषा, तनु, अंशिका, शीतल, रितु आदि उपस्थित रहे।