फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संत रविदास की जयंती पर निकाली शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
I-शोभा यात्रा शंकरपुर स्थित संत रविदास मंदिर से शुरू हुईI
विज्ञापन


संत रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में सेलाकुई में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में भक्त जमकर झूमे। शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने हमेशा कर्म पर विश्वास किया। उन्होंने कर्म को ही धर्म बताया। उनका मानना था कि सच्चे प्रेम और भक्ति से ही मुक्ति मिलेगी।



संत रविदास ने प्रेम और भक्ति के माध्मय से एकता का संदेश दिया। शोभा यात्रा शंकरपुर स्थित संत रविदास मंदिर से शुरू हुई। बैंड बाजों और डीजे की धुनों पर निकली शोभा यात्रा सेलाकुई, राजा रोड होते हुए तेलपुरा में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में श्रद्धालु हाथों में पीले ध्वज लिए चल रहे थे। जगह जगह फूलों से शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद का भी वितरण किया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के सेवादारों ने शोभा यात्रा के दौरान सेवा दी। शोभा यात्रा में शामिल कलाकारों ने हैरतंगेज करतब भी दिखाए। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर योगेंद्र नाथ, संजय कुमार, प्रधान बेबीरानी, धुरेंद्र चौधरी, नवीन रावत जॉनी, राममूर्ति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें