फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहली रिंग में बोबा फेट और दूसरी रिंग में माेमो ने जीता बेस्ट डॉग का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदेहरादून स्थित पुलिस लाइन में आयोजित डॉग-शो में कुत्तों ने दिखाया करतबI
विज्ञापन


दून वैली कैनल क्लब की ओर से देहरादून स्थित पुलिस लाइन में डॉग शो का आयोजन किया गया। इसमें करीब 13 मुख्य नस्लों के करीब 250 कुत्तों ने प्रतिभाग किया।

डॉग शो का आयोजन दो अलग-अलग रिंग में किया गया। पहली रिंग में डाबरमैन नस्ल के बोबा फेट और दूसरी रिंग में रोटवीलर नस्ल के मोमो नाम के कुत्ते ने बेस्ट डॉग का खिताब जीता। वहीं, पहली ही रिंग में रोटवीलर नस्ल के मोमो और जर्मन सेफर्ड नस्ल के ओबट नाम के कुत्ते ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। दूसरी रिंग में जर्मन सेफर्ड नस्ल के ओबट और शिजु नस्ल के सीजर नाम के कुत्तें क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।



देहरादून की पुलिस लाइन में रविवार को एक दिवसीय डॉग शो का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र के अलग-अलग करीब 13 नस्लों के कुत्तों ने हिस्सा लिया है। दून वैली कैनल क्लब के अध्यक्ष विमल चौहान ने कहा कि संस्थान की ओर से प्रत्येक वर्ष डॉग शो आयोजित किया जाता है। पहली रिंग का यह 68वां एवं दूसरी रिंग का 69 शो है। इसमें बड़ी संख्या में विदेशी नस्ल के कुत्ते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


I दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता चिहुआहुआ रहा आकर्षण का केंद्रI

डॉग शो में दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता चिहुआहुआ आकर्षण का केंद्र रहा। कुत्ते के स्वामी टिंकल अरोड़ा ने बताया कि इसकी दो वर्ष की आयु पूरी हो चुकी है। इसकी ऊंचाई नौ इंच है। इसके नाम दुनिया के सबसे कम ऊंचाई वाले कुत्ते का खिताब है। इसके माता-पिता को कनाडा से आयात कराया गया था। इसके काफी बफादार नस्ल का कुत्ता माना जाता है। यह काफी परिवार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें