फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के बासमती, हर्बल उत्पादों की वैश्विक स्तर पर मांग : मुरारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजिला उद्योग केंद्र की ओर से मंडल स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला आयोजितI
विज्ञापन




जिला उद्योग केंद्र की ओर से सोमवार को एक सभागार में मंडल स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला हुई। संयुक्त निदेशक दीपक मुरारी ने कहा कि यहां के बासमती, हर्बल उत्पाद, हस्तशिल्प और स्थानीय खानपान की वस्तुओं की वैश्विक स्तर पर मांग है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, वित्तीय मदद, तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त हो तो ये उत्पाद वैश्विक मंच पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। कहा कि कार्यशाला में प्राप्त होने वाली जानकारियों व सुझावों को अपने व्यवसाय में प्रयोग करें। इसी से लोकल से ग्लोबल तक की यात्रा पूरी हो सकेगी। इस तरह की कार्यशाला निर्यात को वैश्विक मंच प्रदान करने में भी अहम भूमिका निभाती हैं। महाप्रबंधक अंजनी रावत नेगी ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। विभाग हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है। संयुक्त निदेशक अनुपम द्विवेदी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन




कार्यक्रम में 40 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सिद्धार्थ नेगी, स्वराज गोसाईं, गौरव नेगी, विमल बिज्ल्वाण, भूपेंद्र सती, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें