फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शृंगार कर की वट वृक्ष की पूजा, पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
Iवट सावित्री व्रत पर दून में जगह-जगह हुई पूजा, वट वृक्ष की परिक्रमा कर मांगी सुख-समृद्धिI
विज्ञापन




राजधानी में सोमवार को वट सावित्री का व्रत रखा गया। महिलाओं ने व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना की। साथ ही शृंगार कर सुबह से दोपहर तक वट के वृक्ष पर पूजा की।
विज्ञापन




ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत के दिन महिलाओं में काफी उत्साह दिखा। सोलह शृंगार कर वट वृक्ष की पूजा की और पहले बरगद के पेड़ की विधिवत पूजा की फिर वट वृक्ष में कच्चे सूत को लपेटकर परिक्रमा की। मान्यता है कि इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शहर में पटेलनगर, निरंजनपुर, परम विहार, प्रेमनगर, धर्मपुर समेत विभिन्न जगहों पर महिलाओं ने एकत्रित होकर विधि-विधान से बरगद के पेड़ की पूजा कर सत्यवान और सावित्री की कथा का पाठ किया गया। साथ ही घरों में पकवान बनाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें