फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विद्युत गृह के पास मिला पावंटा के व्यक्ति का शव

Tue, 12 Aug 2025 02:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमवार को कुल्हाल जल विद्युत गृह के गेट के पास हिमाचल प्रदेश के पांवटा के बद्रीपुर निवासी तरुण कुमार (35) पुत्र सुरेश कुमार का शव मिला। मृतक के शव पर कोई चोट का निशान नहीं था। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक हरियाणा के अंबाला में ढाबे में काम करता था।



कोतवाल प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि पुलिस को सोमवार को कुल्हाल जल विद्युत गृह के गेट के पास एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। व्यक्ति को उप जिला अस्पताल विकासनगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के पांवटा के बद्रीपुर निवासी मृतक के मामा रमन ने उसकी पहचान की। उन्होंने बताया कि उनका भांजा हरियाणा के अंबाला में ढाबे पर काम करता था। वह अविवाहित था। रविवार शाम को वह अपनी मां के साथ अंबाला से घर आया था। घर पर बैग रखकर बिना बताए कहीं चला गया।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि उनका भांजा अविवाहित था। आठ वर्ष पहले उसके पिता का निधन हो गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें