फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पार्थिव शिवलिंग पूजन दिलाती है कष्टों से मुक्ति

Tue, 12 Aug 2025 02:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
पा​र्थिव ​शिवलिंग के विसर्जन के अवसर पर उप​स्थित श्रद्धालु। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
निगम रोड स्थित गौरी शंकर मंदिर में द्वादशी के अवसर पर पार्थिव शिवलिंग पूजन का कार्यक्रम श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। पूजन के उपरांत पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन आसन नदी में किया गया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन


पार्थिव शिवलिंग पूजन वेद मंत्रों की ध्वनि के बीच पंडित सुधीर गोनियाल ने संपन्न कराया। पंडित शास्त्री विकास जोशी ने बताया कि पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने से धन-धान्य, आरोग्य और संतान की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही यह पूजा शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति दिलाती है और अकाल मृत्यु का भय समाप्त करती है। विसर्जन से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर विभा त्रिपाठी, मोनिका, माया, मीरा, सुनील, गणेश त्रिपाठी, अपूर्व, नीलम समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें