फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो..

विकासनगर। सेलाकुई थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसके जेल भेज दिया गया है।

26 दिसंबर को विकासनगर के गुडरिच टी स्टेट के पास एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि वह सेलाकुई में एक कंपनी में कार्य करता है। बताया था कि कंपनी के बाहर स्थित पार्किंग से उसकी बाइक चोरी हो गई। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की मदद से चोर की पहचान की गई। पुलिस टीम ने पिरामिड होटल के पास एक बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोका। वह वाहन संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह सेलाकुई स्थित डिक्शन कंपनी की पार्किंग से बाइक चोरी कर लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने अपना नाम विकासनगर के ढकरानी निवासरी जुबेर बताया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस पिरामिड होटल के पीछे झाड़ियों के भीतर छिपाई दो और बाइक बरामद कीं। आरोपी ने बताया कि बरामद की गई तीनों बाइक चोरी की हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें