फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समितियों के लिए बने ठोस कार्ययोजना : डॉ. धन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ली सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, कृषि ऋण सहकारी समितियों (पैक्स) को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, समितियों को ई सेवा प्रदाता बनाने के लिए शत-प्रतिशत समितियों के डिजिटलाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं।
सहकारिता मंत्री ने विधानसभा स्थित सभाकक्ष में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा, समितियों के ठोस बिजनेस प्लान बनाने होंगे, ताकि किसानों को बेहतर वित्तीय सेवाएं सहित अन्य सहकारी सेवाएं प्रदान की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, प्रदेशभर की 670 पैक्स में से 125 पैक्स को ई-पैक्स में परिवर्तित कर दिया गया है। विभागीय मंत्री ने समितियों के बेहतर संचालन के लिए हर समिति में कार्मिकों अकाउंटेंट कम डेटा ऑपरेटर की तैनाती करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को पैक्स में शामिल करने के निर्देश दिए। ताकि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से पैक्स समितियों का संचालन कर उन्हें लाभ की स्थिति में लाया जा सके। बैठक में यह भी निर्देश दिए कि सहकारिता मेलों का आयोजन 25 जनवरी से पहले कर लिया जाए। बैठक में शीर्ष सहकारिता समितियों के निर्वाचन, माधो सिंह भंडारी सहकारी सामूहिक खेती योजना एवं पैक्स सचिवों की नियुक्ति को लेकर भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सचिव सहकारिता बीवीआरसी पुरुषोत्तम, निबंधक सहकारिता डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड पंकज यादव, अपर निबंधक सहकारिता आनंद शुक्ला, इरा उप्रेती, संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल, एमपी. त्रिपाठी, प्रबंध निदेशक राज्य सहकारी बैंक प्रदीप मेहरोत्रा, उप महाप्रबंधक नाबार्ड भूपेन्द्र कुमावत, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें