देहरादून। केंद्रीय रेशन बोर्ड की ओर से बद्रीपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में रेशम कीट पालकों को केंद्रीय बीज अधिनियम के प्रति जागरूक किया गया। निदेशक प्रदीप कुमार ने कहा, पहले क्षेत्र में रेशम किसानों की बड़ी संख्या थी, लेकिन वर्तमान में इसमें कमी आई है। कार्यशाला में अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में सहायक निदेशक विनोद तिवारी, सहदेव चौहान, डॉ. विक्रम सिंह, निवेदिता खंडूडी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो