फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मजदूरी दिए भाग गई कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। अमलावा और सरला खड्ड में कराए गए बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का मजूदरों को अब तक भुगतान नहीं हो सका है। मजदूरों का आरोप है कि जिस कंपनी के तहत उन्होंने नदी किनारे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य कि थे। वह मजदूरों का भुगतान किए बिना ही भाग गई।
विज्ञापन

अमर सिंह चौहान, दिनेश राय, योगी, गुड्डी देवी, महेंद्र सिंह, भगत सिंह, गुलजार अली, दयाराम आदि का कहना है कि वर्ष 2016-17 में साहिया में अमलावा और सरला खड्ड के किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य किए गए थे। इस कार्य का ठेका एक कंपनी को दिया गया था। कंपनी ने काफी मजदूरों को काम पर रखा, लेकिन भुगतान के समय भाग गई। मामले में राजस्व पुलिस में मुकदमा भी दर्ज करा चुके हैं। बावजूद अभी तक आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं और मजदूरी भुगतान की कोई सूरत नहीं बन सकी है। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं मजदूरों ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें