फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, कोर्ट पहुंची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
Iअदालत के आदेश पर डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्जI
विज्ञापन




शहर में करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। मोती बाजार निवासी शुभ्रा महंत ने 12 लोगों के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में प्रार्थनापत्र दाखिल कर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज के जरिये उनकी मौसी की करोड़ों रुपये की संपत्ति पर कब्जा कर उसे बेच दिया गया। अदालत के आदेश पर सोमवार को डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।



शुभ्रा महंत ने शिकायत में बताया कि उनकी मौसी सुधामई राजपुर रोड स्थित एक संपत्ति की स्वामी थीं। उन्होंने वर्ष 1981 में पंजीकृत वसीयत के जरिये अपनी पूरी संपत्ति मेरे नाम कर दी थी। वर्ष 1989 में सुधामई के निधन के बाद उक्त संपत्ति नगर निगम के अभिलेखों में शुभ्रा महंत के नाम दर्ज है। आरोप है कि वर्ष 2025 में कुछ लोगों ने खुद को मृतका का रिश्तेदार बताकर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और तहसीलदार कार्यालय में नामांतरण करा लिया। महज 20 दिन में आदेश पारित कर राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज करा लिया गया।
विज्ञापन




आरोपियों ने 11 जुलाई 2025 को एक ही दिन में नौ विक्रय पत्र तैयार कर जमीन अन्य लोगों को बेच दी। सर्किल रेट के अनुसार जमीन की कीमत करीब 1.31 करोड़ रुपये है, उसे लगभग 41 लाख रुपये में दर्शाया गया। आरोप है कि नौ नवंबर 2025 को उनकी अनुपस्थिति में आरोपियों ने जेसीबी लगाकर कोठी को ध्वस्त कर दिया और अंदर रखा सामान भी गायब कर दिया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि आरोपी उन्हें लगातार धमका रहे हैं जिससे वह अपनी ही संपत्ति पर जाने से डर रही हैं। डालनवाला थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें