फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पांवटा के ट्रक चालक की मौत के मामले में डंपर चालक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- डंपर से टक्कर के बाद ट्रक जलने से चालक की हुई थी मौत
विज्ञापन


- पत्नी ने दी थी कोतवाली पुलिस को तहरीर

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। शिमला बाईपास पर दुर्घटना में ट्रक के जलने के बाद चालक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रक के नंबर से मालिक और चालक की पहचान कर रही है। पुलिस लापरवाही को लेकर पहले ही एनएचएआई और कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर चुकी है।
बीते बृहस्पतिवार को सुबह 4:45 बजे शिमला बाईपास पर निर्माणाधीन फोरलेन पर एक डंपर और कंक्रीट ब्लॉक से भरे ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से चालक भीतर फंस गया। ट्रक के ईधन टैंक से तेल के रिसाव से ट्रक के केबिन ने आग पकड़ ली थी। जलने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, डंपर चालक मौके से फरार हो गया था। मृतक ट्रक चालक की पहचान हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की ग्राम पंचायत कुडियों निवासी पवन कुमार के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि शुक्रवार को मृतक की पत्नी तारा देवी की ओर से तहरीर मिली थी। बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक के नंबर से मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि डायवर्जन पर बोर्ड और रिफलेक्टर न लगाने जैसी गंभीर लापरवाही पर पहले ही संबंधी विभाग और कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें