फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
एक तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। बस का अगला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन




हादसा शिमला बाईपास पर मेहूंवाला चौक के पास हुआ। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि बुधवार शाम आईएसबीटी चौकी इंचार्ज संजीत कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां एक बाइक सवार व्यक्ति जख्मी हालत में पड़ा हुआ था। उसकी पहचान आलोक यादव (44 वर्ष) निवासी दून एन्क्लेव एक्सटेंशन के रूप में हुई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



इंस्पेक्टर ने बताया कि आलोक सेलाकुई की एक फैक्ट्री में काम करते थे। शाम के वक्त वह घर लौट रहे थे, इसी दौरान मेहूंवाला चौक के पास सामने से आई एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। घर में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। वह मूल रूप से यूपी के लखनऊ के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें