फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की चुस्की के चक्कर में गंवाई पूंजी

Sat, 31 Aug 2013 08:10 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बसों, ट्रेनों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ लिखा रहता है, 'जहरखुरानों से सावधान'। अपरिचित के हाथ से कुछ नहीं खाएं। लापरवाही भारी पड़ सकती है, लेकिन लोग इसकी अनदेखी करते हैं और जहरखुरानी का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को रूई का एक व्यापारी सहारनपुर से ट्रेन में सफर के दौरान अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई चाय की चुस्की के चक्कर में मेहनत की कमाई और मोबाइल लुटा बैठा। पीड़ित को बेसुध हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक खुद पी और दूसरी उसे पीने को दी
चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी में रूई का कारोबार करने वाला युनूस (58) पुत्र सूखे निवासी नजीबाबाद किसी काम से सहारनपुर अपने भाई के यहां गया था। शनिवार तड़के वह ट्रेन से सहारनपुर से हरिद्वार आ रहा था। इसी बीच लक्सर स्टेशन पर ट्रेन रुकी और सहयात्री ने दो प्याली चाय ली। एक खुद पी और दूसरी उसे पीने को दी।
विज्ञापन


बकौल युनूस चाय पीते ही बेहोशी छा गया। आंख खुली तो खुद को सरकारी अस्पताल में पाया। बताया कि उसके पास करीब आठ हजार रुपये नकद और मोबाइल था, जो गायब है। पीड़ित सुबह रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिला था। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें