फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार युवती को बस ने कुचला

Tue, 29 Jul 2025 01:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार युवती की जान चली गई। एक बस ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास सोमवार को स्कूटर सवार युवती को पीछे से आई बस ने कुचल दिया। हादसे में घायल हुई युवती सहारनपुर निवासी लाइ बानो की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बस चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और वहां जाम लगा दिया।

विज्ञापन


पुलिस लोगों के कब्जे से चालक को छुड़ाकर आईएसबीटी चौकी ले आई जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना शाम करीब चार बजे की है। सहारनपुर के मानकाऊ निवासी लाइ बानो पुत्री वाकत अली यहां बीएफआईटी से पढ़ाई कर रही थी। लाइ बानो सोमवार को माजरा की ओर से आईएसबीटी की तरफ जा रही थी। उसने सामने चल रही बस को ओवरटेक किया जिससे वह बस की चपेट में आ गई।

बस चालक गति पर नियंत्रण नहीं कर सका और पिछला पहिया युवती पर चढ़ गया। उसी वक्त स्थानीय लोगों ने बस को घेरकर चालक को पकड़ लिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि लाइ बानो बस के पिछले पहिये के नीचे दबी हुई थी। पुलिस ने बस को हटाकर लाइ बानो को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने लाइ बानो को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Panchayat Chunav: दूसरे चरण में बारिश के बीच जमकर बरसे वोट, 70% हुआ मतदान, पहले में 68 फीसदी
विज्ञापन


बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सहारनपुर नंबर की यह बस टूरिस्ट बस है जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें