फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः अचार के डिब्बे में निकले मांस के टुकड़े तो मच गया हंगामा

Wed, 19 Apr 2017 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार जिले में अचार के ड‌िब्बे में मांस के टुकड़े निकले तो हंगामा मच गया। अचार के डिब्बे में मांस के टुकड़े मिलने की शिकायत लेकर एक ग्रामीण पहले कलियर और फिर भगवानपुर थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे खाद्य निरीक्षक के पास भेज दिया, जहां उसने अपनी समस्या बताई। उसका कहना था कि साहब हमारा तो धर्म ही नष्ट हो गया। मेरे साथ धोखा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। इस दौरान फूड इंस्पेक्टर ने सैंपल जांच के लिए भेजने और आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

टनकपुर निवासी श्याम सिंह और ग्राम प्रधान पति यशपाल सिंह मंगलवार की सुबह कलियर थाने पहुंचे। उनका कहना था कि हद्दीवाला गांव में स्थित अमित प्रोविजन स्टोर से उसने एक माह पहले अचार का डिब्बा खरीदा था, लेकिन अब अचार के डिब्बे से मांस के टुकड़े निकल रहे हैं। कलियर पुलिस ने मामला भगवानपुर थाने से संबंधित बताकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

जांच और कार्रवाई की गुहार

zx - फोटो : demo pic
इसके बाद ग्राम प्रधान पति और पीड़ित श्याम सिंह भगवानपुर थाने पहुंचे, लेकिन यहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली। भगवानपुर पुलिस ने मामला खाद्य सुरक्षा से जुड़ा बताकर खाद्य निरीक्षक के पास भेज दिया। इसके बाद अचार का डिब्बा लेकर वो रुड़की नगर निगम स्थित नगर स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां खाद्य निरीक्षक संतोष कुमार को उन्होंने अचार के डिब्बे में मांस का टुकड़ा दिखाया।

श्याम सिंह ने बताया कि उनका पूरा परिवार सत्संगी है और आज तक मीट-मछली नहीं खाया है, लेकिन अचार में मांस का टुकड़ा मिलने से उनका धर्म भ्रष्ट हो गया है। उन्होंने बताया कि मामला सामने आने के बाद बच्चे भी उल्टियां कर रहे हैं। उन्होंने जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई। इस पर खाद्य निरीक्षक संतोष कुमार ने भी मामले की जांच पड़ताल की।

पूछताछ में हद्दीवाला गांव में अमित प्रोविजन स्टोर के मालिक ने बताया कि अचार उनके यहां से ही खरीदा गया है और उसने मांस का टुकड़ा मिलने की बात भी स्वीकार की। उसने बताया कि अचार का डिब्बा वह रुड़की में अनाज मंडी स्थित दुकान से लाया था। इसके बाद खाद्य निरीक्षक ने संबंधित दुकान स्वामी से भी वार्ता की। साथ ही जांच के लिए सैंपल एकत्र किया। उन्होंने बताया कि मामले में जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें