चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा एक युवक खंभे से टकराकर नीचे गिर गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। युवक की पहचान हो गई है।
ट्रेन में भीड़ के कारण एक युवक ट्रेन के दवाजे पर खड़ा था। जब ट्रेन ढंडेरा रेलवे फाटक के समीप पहुंची तो पटरी के बराबर में लगे एक पोल से युवक टकरा गया। जिससे युवक वहीं गिर गया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर कोतवाली रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। कोतवाली रुड़की पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। मृतक का नाम मनदीप है। वह हरदोई, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।