फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का कहर जारी, दून में हजार के करीब पहुंचा आंकड़ा

Fri, 30 Sep 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेंगू वार्ड - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
राजधानी में डेंगू मरीजों की संख्या एक हजार के करीब पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को 17 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद जिले में इनकी कुल संख्या 980 हो गई। वहीं, प्रदेश में डेंगू रोगियों का आंकड़ा 1261 पहुंच गया है। दून के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित हरिद्वार जिले में 203 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को श्रीनगर गढ़वाल के एक रोगी में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके साथ ही हरिद्वार में कुल 203, नैनीताल में 70 और पौड़ी में आठ रोगियों में डेंगू पाया गया है। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के 32 मरीजों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुसुम नरियाल ने बताया कि सभी सीएमओ को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई को कहा गया है।

980 पहुंची संख्या
सीएमओ कार्यालय के अनुसार दून में बृहस्पतिवार को कुल 273 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 17 रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें ब्रह्मपुरी, धर्मपुर, गोविंदगढ़, किशननगर, लक्खीबाग, मेहूवाला, निरंजनपुर, त्यूनी, अधोईवाला, डालनवाला, खुड़बुड़ा और पटेलनगर के रोगी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही राजधानी में कुल रोगियों की संख्या 980 पहुंच गई है। बृहस्पतिवार शाम तक कुल 23378 रोगियों के सैंपल की जांच की गई है। वहीं, प्रभारी सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियालय ने बताया कि सभी डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों पर नियंत्रण और बचाव के लिए विशेष रणनीति बनाकर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें