फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर के चैंबर दे रहे दुर्घटनाओं को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बसंत विहार वार्ड 37 में सीवर लाइन के चैंबर सड़क के लेवल नहीं होने से दुर्घटनाओें को न्योता दे रहे हैं। बुधवार को क्षेत्रीय पार्षद अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने जल निगम के अधिकारियों का घेराव किया।
क्षेत्रवासियों ने कौलागढ़ स्थित पेयजल निगम में अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि क्षेत्र में सीवर के चैंबर कहीं सड़क से ऊपर तो कहीं सड़क में नीचे धंसे हुए हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। वहीं, कैनाल रोड से बल्लूपुर की ओर जाने वाली सीवर लाइन को मैन लाइन से जोड़ने का काम अभी पूरा नहीं किया गया है। इससे लोगों की आवाजाही भी बाधित हो रही है। इस पर अधिकारियों ने आचार संहिता खत्म होने के बाद काम कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घेराव करने वालों में वार्ड अध्यक्ष बीएस रावत, युवा मोर्चा महामंत्री राजेश रावत, धीरज बिष्ट, दीपक अग्रवाल, देवाशीष भारद्वाज, आकाश सिंह, पंकज रावत, अनादि उप्रेती समेत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें