फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की तारबाड़ कराने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की तारबाड़ कराने के आदेश
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजधानी की मुख्य सड़कों के साथ ही गली-मोहल्लों में सड़क पर खुले में रखे ट्रांसफार्मरों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए यूपीसीएल ने सभी ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ तारबाड़ कराने का निर्णय लिया है। प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा की ओर से इस संबंध में मुख्य अभियंता को आदेश जारी किया गया है, जिसमें 31 मई तक कार्य पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की है।
विज्ञापन

यूपीसीएल के आंकड़ों के अनुसार शहर में 2440 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इन ट्रांसफार्मरों में से कई मुख्य मार्गों के साथ ही गलियों में लगे हुए हैं जो खुले में रखे हैं। इन ट्रांसफार्मरों से आए दिन हादसों की संभावना बनी रहती है। इन ट्रांसफार्मरों से कई हादसे भी हो चुके हैं। ऐसे में अब यूपीसीएल प्रबंधन ने इन सभी के चारों तरफ तारबाड़ का निर्णय लिया है। प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने बताया कि मुख्य अभियंता को निर्देशित किया है कि वह 31 मई तक ऐसे ट्रांसफार्मरों के चारों ओर तारबाड़ लगाएं। राजधानी के अलावा राज्य के तमाम इलाकों में भी ऐसे ट्रांसफरों की तारबाड़ कराई जाएगी। इस संबंध में सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण व अधिशासी अभियंताओं को आदेश जारी किए जा रहे हैं। दूसरी ओर मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि फिलहाल 112 ट्रांसफार्मरों की तारबाड़ करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें