फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगबली के जयकारों से गूंजा टपकेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंगबली के जयकारों से गूंजा टपकेश्वर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। हनुमान जी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर गढ़ी कैंट स्थित माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर का परिसर बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर मंदिर परिसर में स्थापित 41 फीट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सामूहिक दीपदान के करने के साथ ही बच्चों ने मोहक रंगोली बनाई।
विज्ञापन

मंदिर के संस्थापक अध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि शुक्रवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में संगीतमय सुंदर कांड पाठ, भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 महंत कृष्ण गिरि महाराज, डॉ. मथुरा दत्त जोशी, आजीव विजय, रोशन राणा, जितेंद्र मालिक, संजय मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें