फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट में पहली जीत से 118 रन दूर अफगानिस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दून में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच चल रहे टेस्ट मैच में अफगानिस्तान अपनी पहली जीत से अभी 118 रनों पीछे हैं। तीसरे दिन के समाप्ति तक अफगानिस्तान ने एक विकेट पर 29 रन बना लिए हैं।
इस्लामिक बैंक ऑफ अफगानिस्तान कप के लिए आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट में रविवार को तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ। शनिवार के अविजित बल्लेबाज पॉल स्ट्रिलिंग (8) और ए. बलबीरनी (14) रन ने 22 रनों से आगे खेलना शुरू किया। पहले सत्र में ही स्ट्रिलिंग 14 रन के रूप में आयरलैंड को दूसरा झटका लगा। इसके बाद ए. बलबीरनी (82) और जेम्स मैकोलम (39) ने तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी कर टीम के लिए एक बड़े स्कोर की नींव रखी, लेकिन दोनों के आउट होते ही टीम पहली पारी की तरह लड़खड़ा गई। टीम ने 20 रनों के अंदर अपने चार बल्लेबाज खो दिए। एक समय टीम का स्कोर 157 रनों पर छह विकेट हो गया। इसके बाद निचले क्रम के अनुभवी केविन ओब्रियन 56, डॉकरेल 25, जेम्स कैमरन 32 व मुरटाग के 27 रनों की मदद से आयरलैंड ने पूरे विकेट खोकर 288 रन बनाकर कुल 146 रनों की बढ़त हासिल की। जवाब में उतरी अफगानिस्तान की टीम को मो. शहजाद (2) रन के रूप में पहला झटका लगा। दिन की समाप्ति तक अफगानिस्तान ने एक विकेट पर 29 रन बनाए लिए थे। इसानुल्लाह 16 व रहमत शाह 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशिद ने झटके पांच विकेट
अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान अपने दूसरे ही मैच में पांच विकेट चटकाने में सफल रहे। उन्होंने 34 ओवर में 82 रन देकर पांच सफलता हासिल की। टेस्ट क्रिकेट में अपना दूसरा मैच खेल रहे राशिद को पहली पारी में केवल दो विकेट ही मिले थे, लेकिन दूसरी पारी में पांच शिकार किए और टीम को जीत के करीब ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें