फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल स्टार को हराकर सोशल बलूनी बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सोशल बलूनी क्रिकेट एकेडमी ने ऑल स्टार क्रिकेट एकेडमी को हराकर स्व. वीसी जैन क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि रहे क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा और सीएमआई अस्पताल के निदेशक डॉ. आरके जैन ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दून क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ऑल स्टार और सोशल बलूनी के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए ऑल स्टार की पूरी टीम 83 रन ही बना पाई। टीम के लिए पी. देवा ने 18, दक्ष ने 15, युवराज ने 12 व मो. अकदस ने 11 रनों का योगदान दिया। सोशल बलूनी के गेंदबाज शुभम ने छह और वंशज ने दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी बलूनी की टीम ने छह विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। बल्लेबाज वंशज ने 52 रनों की पारी खेली व जॉय ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें