फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मार्च को 224 परिवारों को मिलेंगे आशियाने

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मार्च को 224 परिवारों को मिलेंगे आवास
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून के 224 बेघर परिवारों को एक मार्च को अपना आशियाना मिल जाएगा। एमडीडीए की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लॉटरी के बाद चुने गए इन लाभार्थियों को फ्लैट नंबर आवंटित किए जाएंगे।
एमडीडीए सचिव प्रकाश चंद्र दुमका ने बताया कि एमडीडीए की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 224 फ्लैट का निर्माण किया है। 17 दिसंबर 2018 को आवास एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की मौजूदगी में लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया था। 224 फ्लैट के लिए 700 से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। इन सभी लाभार्थियों का नगर निगम ने वैरिफिकेशन के बाद रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंप दी है। उन्होंने बताया कि एक मार्च को प्राधिकरण कार्यालय में उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में सभी लाभार्थियों को उनके फ्लैट नंबर आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद पैसा जमा करवाने वाले लाभार्थियों को कब्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोन की नहीं होगी दिक्कत
एमडीडीए सचिव पीसी दुमका ने बताया कि फ्लैट नंबर आवंटन के समय अलग-अलग बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। किसी व्यक्ति को गृह ऋण के संबंध में जानकारी चाहिए तो संबंधित बैंककर्मी उनकी मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि गृह ऋण उपलब्ध कराने में बैंक लाभार्थियों को पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें