फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पहला मुकाबला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान और आयरलैंड में पहला मुकाबला आज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शहर के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में बृहस्पतिवार को आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पहला वन-डे मुकाबला खेला जाएगा। दून में आईसीसी का यह पहला वन डे मुकाबला होगा। इस्लामिक बैंक ऑफ अफगानिस्तान कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबला दोपहर एक बजे से होगा।
इससे पहले दोनों टीमों के बीच हुए तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला को अफगानिस्तान ने 3-0 से जीत कर आयरलैंड को क्लीन स्वीप किया था। वन-डे की पांच मैचों की श्रृंखला के लिए बुधवार को पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए दोनोें ही टीमें तैयार हैं। मैच से पूर्व आयरलैंड की टीम ने दोपहर 1:30 से शाम 4:30 बजे तक जमकर अभ्यास किया। वहीं, अफगानिस्तान की टीम प्रैक्टिस के लिए मैदान पर नहीं उतरी।
विज्ञापन

अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दोनों ही टीमों ने 10-10 मुकाबले जीते हैं। अन्य दो मुकाबले रद्द रहे हैं। वहीं, भारत में दोनों टीमों के बीच अब तक पांच वन-डे मुकाबले हुए हैैं। जिनमें से अफगानिस्तान ने तीन और आयरलैंड ने दो मैच जीते हैं।
------
अफगानिस्तान की टीम
असगर अफगान कप्तान, उस्मान घनी, नजीब ताराकाई, हजरतुल्लाह जजाई, समीउल्लाह शेनवारी, मोहम्मद नबी, शफिकुल्लाह शफाक, नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, करीम जनात, फरीद मलिक, मो. सहजाद, सैयद शिरजाद, जिया उर रहमान, जहीर खान, मुजीब उर रहमान, शराफुद्दीन अशरफा।
विज्ञापन

--
आयरलैंड की टीम
पॉल स्टीयरलिंग कप्तान, एंड्रयू बलबिरनै, जॉर्ज हेनरी डॉकरेल, एंड्रयू रॉबर्ट मैक्ब्रीन, केविन ओब्रिन, स्टुअर्ट पोयंटर, बॉयड रंकिन, सिमरनजीत सिंह, लॉरकन जॉन टकर, जेम्स शैनन, स्टुअर्ट रॉबर्ट थॉमसन, पीटर चैस, हैरी टॉम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें