फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही सत्र में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड में क्रिकेट की मान्यता को लेकर 18 साल तक चले विवाद के बाद जब खिलाड़ियों को बीसीसीआई के टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला, तो पहले ही सत्र में उन्होंने बता दिया कि हममें कितना दम है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रणजी के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
इससे पहले प्रदेश के खिलाड़ियों ने विजय हजारे ट्रॉफी और वीनू मांकड ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा कर्नल सीके नायडू और कूच बिहार ट्रॉफी में भी प्रदेश के खिलाड़ी लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों ही ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीमों ने अब तक के अपने सभी मैच जीते हैं। पिछले 18 वर्षों में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन, उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन और उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की आपसी लड़ाई के कारण प्रदेश को बीसीसीआई से मान्यता नहीं मिल सकी थी। अब जब पहली बार प्रदेश को बीसीसीआई के टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने का मौका मिला तो खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। रणजी ट्रॉफी में अब तक उत्तराखंड के गेस्ट प्लेयर के अलावा लोकल क्रिकेटरों नेे भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

टीम में शामिल सौरभ रावत ने जहां दोहरा शतक लगाया, वहीं गेंदबाज सन्नी राणा भी नियमित अंतराल पर टीम को विकेट निकाल कर देते रहे। अंतिम मैच में जब उत्तराखंड को जीत जरूरी थी, तब मंयक मिश्रा ने टीम को विकेट के लिए विकेट लिए। इसके अलावा अन्य क्रिकेटरों ने भी टीम को जीत में दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
------

इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ी पहली बार एक टीम से खेले। लेकिन, सभी नेे संतुलित होकर खेल दिखाया। नतीजन आगे के रास्ते खुल गए हैं। हालांकि, आगे चुनौती और कठिन होगी। लेकिन, हम अपनी तरफ से बेहतर परफॉरमेंस देंगे।
विज्ञापन

- भास्कर पिल्लई, कोच उत्तराखंड
----
रणजी टूर्नामेंट में अब तक के व्यक्तिगत प्रदर्शन
सबसे ज्यादा रन : कप्तान रजत भाटिया, 700 रन
सबसे ज्यादा विकेट : दीपक धपोला, 7 मैच, 44 विकेट
सबसे ज्यादा शतक : रजत भाटिया, तीन शतक
सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर : विनीत सक्सेना, 221 रन
------
जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न
रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। रेंजर्स ग्राउंड पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सदस्यों ने आतिशबाजी की। वहीं, टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर उत्तराखंड राज्य संचालन समिति के समन्वयक रतनाकर सेट्टी, रणजी ट्रॉफी के कोच भास्कर पिल्लई और अन्य क्रिकेट प्रेमियों ने बधाई दी। यूसीसीसी के समन्वयक रतनाकर सेट्टी ने कहा कि मैं उत्तराखंड के इस प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद टीम अब अगले सीजन से ग्रुप सी में प्रतिभाग करेगी। जो उत्तराखंड क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा संदेश है। इस अवसर पर अमित पांडेय, महिम वर्मा, धीरज खरे, विजय प्रताप मल्ल, अर्जुन सिंह नेगी, आशीष पंवार, निशांत, सुनील चौहान, आनंद, देवेंद्र, अमरजीत, मनीष, सुभाष आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें