फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को कम दाम में मिलेगा अपना घर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

नगर के गरीब लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से 300 आवास बनाए जाएंगे। यह आवास उनके लिए होंगे, जिनके पास अपनी भूमि या भवन नहीं है और वे किराये पर रहते हैं। नगरपालिका की ओर से इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। योजना के तहत लाभार्थियों को दो लाख का अनुदान दिया जाएगा। बाकी की रकम लाभार्थी को खुद देनी होगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर में रहने वाले उन लोगों को मकान बना कर दिए जाएंगे, जो किराये के मकानों में रहते हैं और उनके पास अपनी भूमि या मकान नहीं है। नगर पालिका की ओर से योजना के तहत आवास बनाने के लिए भूमि भी देखी जा चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना की उप योजना भागीदारी किफायती आवास योजना के तहत 300 मकान बनाए जाएंगे, जिन्हें आवेदन करने वाले गरीब लोगों को आवंटित किया जाएगा। साथ ही सरकार की ओर से करीब दो लाख की अनुदान राशि भी लाभार्थी को जाएगी। यह राशि मकान बनाने वाले बिल्डर को दी जाएगी। मकान की अनुमानित लागत साढ़े तीन से चार लाख तक हो सकती है। बाकी रकम लाभार्थी को किस्तों में चुकानी होगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अजहर अली का कहना है कि इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। शासन की मंजूरी मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। गौरतलब है कि मलिन बस्ती सुधार कार्यक्रम के तहत नगर में 351 कच्चे घरों के स्थान पर पक्के आवास बनाने का कार्य भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें