ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने 49वें स्थापना दिवस पर रविवार को करनपुर स्थित कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महिला अपराधों के खिलाफ एकजुटता से लड़ने का आह्वान किया। गोष्ठी का संचालन एसएफआई के जिला सचिव हिमांशु चौहान ने किया।
एसएफआई ने 49वें स्थापना दिवस पर रविवार को करनपुर स्थित कार्यालय में राज्य सचिव देवेंद्र रावल ने संगठन का ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने एसएफ आई की स्थापना, उद्देश्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। इसके अलावा महिला अपराधों के खिलाफ एकजुटता से संघर्ष का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष धर्मेश खंतवाल ने कहा कि शिक्षा नीतियों, छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला, शिक्षा के निजीकरण, महंगी शिक्षा, शिक्षा परिसरों में वैज्ञानिक प्रगतिशील शिक्षा के लिए व भयमुक्त शैक्षिक माहौल कायम करने के लिए एसएफआई ने लगातार संघर्ष कर रही है। पूर्व जिला सचिव राजेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, छात्रों के साथ छेड़खानी, गुंडागर्दी व दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में छात्र समुदाय को इसके खिलाफ संघर्ष करना चाहिए। इस अवसर पर राज्य सदस्य सुप्रिया, नितेश खंतवाल, जितेंद्र गुप्ता, शाकिर, शैलेंद्र परमार, मोहित, सोनाली नेगी, सुमन, पल्लवी, मनोज, शुभम दुबे, सत्यम, सृष्टि आदि मौजूद रहीं।