फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशैं महोत्सव में आकाश और शिकाइना ने बिखेरे जलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

वीर गोरखा कल्याण समिति की ओर से गढ़ी कैंट स्थित महेंद्रा ग्राउंड में आयोजित द्वितीय गोरखा दशैं-दिवाली महोत्सव में दूसरे दिन पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले साल भी उन्हें मेले में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि देखकर अच्छा लगा कि गोरखा समाज अपनी संस्कृति को संजोकर रख रहा है और पूरे देश को पैगाम दे रहा है कि सभी लोगों को एक साथ मिलकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि में गोरखा कल्याण समिति को बधाई देता हूं वे हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम करते रहें।
इस अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद सोनी टीवी सुपर डांसर फाइनलिस्ट आकाश थापा ने अपने डांस से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। वहीं द वाइस इंडिया किड्स फाइनलिस्ट शिकाइना मुखिया ने भी अपनी सुरीली आवाज से लोगों को प्रभावित किया। उन्होंने नेपाली और हिंदी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद राई समाज के कलाकारों ने चंडी नाव गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को आकर्षित किया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय नेपाली लोक गायक देवराज आले और गायिका नीता पुन ने एक के बाद एक नेपाली गीतों की प्रस्तुतियां देकर वहां मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वीर गोरखा कल्याण समिति के मुख्य संरक्षक ले. जनरल राम सिंह प्रधान, संरक्षक मेघ बहादुर थापा, मेजर बीपी थापा, अध्यक्ष एवरेस्ट चैंबर ऑफ कामर्स उत्तराखंड रमेश गुरूंग, अध्यक्ष श्रवण सिंह प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल थापा, उपाध्यक्ष सूर्य विक्रम सिंह शाही व उर्मिला तामंग, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष टेक बहादुर थापा, सचिव सुनील खत्री, सहसचिव देविन शाही, सांस्कृतिक सचिव यामू राना, डमर थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें