फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक कॉलेजों में दाखिले की तिथि बढ़ी, काउंसिलिंग स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेदिक कॉलेजों में दाखिले की तिथि बढ़ी, काउंसिलिंग स्थगित
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। देशभर के आयुर्वेदिक कॉलेजों में दाखिले की तिथि बढ़ गई है। इस वजह से उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने विशेष मॉपअप राउंड की काउंसिलिंग स्थगित कर दी। इसका कार्यक्रम दोबारा जारी किया जाएगा।
सेंट्रल काउंसिल फॉर इंडियन मेडिसिन (सीसीआईएम) ने देशभर के कॉलेजों में रिक्त सीटों के मद्देनजर एक आदेश जारी किया है। आदेश के तहत सभी आयुर्वेदिक कॉलेजों में अब दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है। आयुर्वेद विवि ने सोमवार को ही विशेष मॉपअप काउंसिलिंग का आदेश जारी किया था। विवि के प्रभारी कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सीसीआईएम से दाखिलों की तिथि बढ़ने का आदेश आने के बाद विशेष मॉपअप काउंसिलिंग स्थगित कर दी गई है। अब नए सिरे से इसका कार्यक्रम जारी किया जाएगा। उधर, सोमवार को विवि में मॉपअप राउंड में सीटों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी कॉलेजों की सीटें भी विवि भरेगा
प्रदेश के निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों में बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस की सीटें विश्वविद्यालय ही भरेगा। हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद निजी कॉलेजों ने सोमवार को विवि को लिखित में पत्र भेज दिया। विवि के प्रभारी कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें