फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई अभियान से अभी संतुष्ट नहीं कोर्ट, रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

कोर्ट सफाई के मोर्चे पर नगर निगम को जरा भी ढील देने के मूड में नहीं है। इन दिनों शहर में सफाई व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए नगर निगम एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। इसी बीच कोर्ट ने ताजा आदेश में कहा है कि अस्पतालों, गलियों और पार्कों में सफाई व्यवस्था को और मुस्तैद किया जाए। इस आदेश के साथ ही कोर्ट ने नगर निगम से 14 सितंबर को शहर में सफाई अभियान की प्रगति रिपोर्ट भी तलब की है। इसी क्रम में मंडलायुक्त शैलेश बगोली ने ताकीद दी है कि प्रतिदिन की सफाई रिपोर्ट मय फोटो पेश की जाए। इस आशय के आदेश नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षकों और सुपर वाइजरों को दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस समय नगर निगम के 8 स्वास्थ्य निरीक्षक और 52 सुपरवाइजर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

उधर, सफाई अभियान और कूड़ा निस्तारण की मुहिम के तहत मंगलवार को नगर निगम प्रशासन भी खासा सख्त नजर आया। अभियान के दौरान कूड़ा फेंकना, थूकना प्रतिषेध अधिनियम-2016 के तहत 20 चालान हुए। इसके अलावा 3300 रुपए अर्थदंड की वसूली भी की गई। इस दौरान 16 ट्रॉली, तीन डंपर, 3 जेसीबी और एक लोडर से शहर भर के विभिन्न हिस्सों से कुल 265 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया गया। इस दौरान 2 गाय और 4 सांडों को पकड़कर कांजी हाउस पहुंचाया गया। कूड़ा निस्तारण अभियान शहर के करीब दो दर्जन इलाकों में चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें