फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्रों ने वीसी को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने कुलपति का घेराव किया। कुलपति कार्यालय के सामने छात्रों ने विवि प्रशासन और कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विवि प्रशासन से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर छात्रों ने कुलपति कार्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल शांत कराया।
मंगलवार की दोहपर करीब 11 बजे गुरुकुल कांगड़ी विवि के छात्र कुलपति कार्यालय पर पहुंचे। यहां छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। घंटेभर बाद भी विवि प्रशासन की ओर से कोई आश्वासन न मिलने से आक्रोशित छात्रों ने कुलपति कार्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर दिया। एबीवीपी के जिला संयोजक मोहित चौहान ने कहा कि विवि में छात्रों के मूल अधिकारों का हनन किया जा रहा है। छात्रों की मांग के बावजूद भी विवि में छात्रसंघ का चुनाव नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने विवि प्रशासन छात्रसंघ चुनाव मामले को पुलिस पर डालकर छात्रों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। छात्रसंघ अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने कहा कि यदि जल्द छात्रसंघ का चुनाव नहीं कराया गया तो छात्र कक्षाओं का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। साथ ही विवि में किसी भी प्रकार की परीक्षाएं भी नहीं होने दी जाएगी। इसी बीच कनखल पुलिस ने कुलपति कार्यालय पर पहुंचकर छात्रों को जल्द चुनाव कराने का आश्वासन देते हुए माहौल शांत कराया। इस अवसर पर एबीवीपी के जिला सहसंयोजक तरुण चौहान, मनीष मलिक, विकास धीमान, दीपक प्रजापति, विशाल पंड़ित, अमित आदि सैकड़ों संख्या में छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो छात्रों के अपहरण के बाद किया था चुनाव स्थगित
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रसंघ के दो प्रत्याशी मनीष कुमार और राहुल कटियार के अपहरण के बाद विवि प्रशासन ने छात्रसंघ का चुनाव स्थगित कर दिया था। विवि के छात्र प्रांजल गुप्त ने कनखल थाने में तहरीर देते हुए विवि के ही छात्र छात्रों पर अपहरण का आरोप लगाया था। हालांकि अपहृत छात्रों ने लौटने पर छात्रों पर लगे आरोप खारिज कर दिया था। जब पर पुलिस ने भी आरोपी छात्रों को क्लीनचिट दे दी थी। अब अपहृत छात्रों के लौटने के बाद विवि के छात्र चुनाव कराए जाने की मांग कर रहे है। लेकिन विवि प्रशासन छात्रसंघ का चुनाव कराए जाने का मामला पुलिस पर डालकर चुनाव को टालता आ रहा है। जिसके चहते छात्रों में विवि प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है।
वर्जन
विवि में स्थागित किए गए छात्रसंघ के चुनाव को लेकर आज बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद विवि में छात्रसंघ के चुनाव कराने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
प्रो. पीसी जोशी, मुख्य चुनाव अधिकरी, गुरुकुल कांगड़ी विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें