फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से रायपुर क्षेत्र में नहीं आ रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से रायपुर स्थित अपर मोहल्ले वासी पानी को तरस रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि जल संस्थान के टोल फ्री नंबर पर कई बार पानी नहीं आने की शिकायत की गई। लेकिन, अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जल संस्थान पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रायपुर स्थित अपर मोहल्ले के शेखर चौधरी, सुमित, नारायण, विवेक, अशोक ने बताया कि पिछले चार दिनों से क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है। कुछ दिन पहले तक तो बरसात का गंदा पानी आता था, जिससे दिनचर्या के जरूरी काम हो जाया करते थे। लेकिन, अब पानी ही नहीं आ रहा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोेगों ने बताया कि पहले तो अधिकारी फोन ही नहीं उठाते, अगर फोन उठ भी जाता है तो समस्या तो सुन ली जाती है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इससे गुस्साए क्षेत्रवासियों ने कहा कि जल संस्थान में बैठे लापरवाह अधिकारियों की वजह से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर सोमवार को जल संस्थान में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें