फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग कार्यक्रम के सफल आयोजन को स्वास् थ्य विभाग ने आईटीबीपी से मांगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को भारतीय वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। विभाग ने एफआरआई के आसपास 25 एंबुलेसों की व्यवस्था के साथ ही सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों मेें 30-30 बेड आरक्षित किए हैं। इसके अलावा आपात स्थिति के लिए आईटीबीपी से मदद ली गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन एफआरआई के आसपास आठ ब्लाक के लिए 25 एंबुलेंसों की व्यवस्था की गई है। इनमें प्रशिक्षित डॉक्टरों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा। एंबुलेंस में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर समेत तमाम जीवन रक्षक दवाइयां भी उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोलॉजिस्ट की कमी होने की दशा में आग्रह पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबंधन ने विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध कराए हैं। आपात स्थिति में योग साधकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के बाबत आईटीबीपी से भी मदद ली गई है। इसके तहत आईटीबीपी की ओर से 40 प्रशिक्षित जवान मुहैया कराए गए हैं। इसके अलावा दून अस्पताल, कोरोनेशन व मैक्स, सिनर्जी, श्री महंत इन्दिरेश, कैलाश अस्पताल व सुभारती आदि के सीएमएस व संचालकों को अस्पतालों में 30- 30 बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसीएमओ डॉ. केके सिंह ने बताया कि योग दिवस के बाबत तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व एंबुलेंस संचालकों को बुधवार शाम को कोरोनेशन अस्पताल बुलाया गया है और वहीं से उनको ड्यूटी स्थल के लिए रवाना कर दिया जाएगा। सभी डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ एंबुलेंस के बुधवार रात 12 बजे रात से ही मोर्चा संभाल लेंगे और कार्यक्रम समापन होने के बाद ही वापसी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें