ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा पर बनी पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास पर आधारित उत्तराखंडी फिल्म ‘मेजर निराला’ दून में एक जून को रिलीज होगी। फिल्म का पहला शो नटराज सिनेमा में देखने को मिलगा। इसके बाद फिल्म ऋषिकेश, दिल्ली सहित कई शहरों में एक साथ रिलीज की जाएगी।
यह जानकारी मंगलवार को परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में फिल्म निर्माता आरुषी निशंक ने बताया कि फिल्म ‘मेजर निराला’ की कहानी उत्तराखंड की महान सैन्य परंपरा पर केंद्रित है। फिल्म में सैैनिक परिवारों की कठिनाईयों, उत्तराखंड में पलायन के कारण खाली होते गांवों, उत्तराखंड के अप्रतिम और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाया गया था। फिल्म में एक फौजी के अदम्य साहस और मार्मिक स्थिति की कहानी है। हिमश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म की शूटिंग गढ़वाल के अलग-अलग हिस्सों में हुई है। फिल्म के दो गीत आरुषी निशंक ने लिखे है और बाकि के गीत उत्तराखंड के मशहूर गायक भगत सिंह नेगी ने लिखे हैं। ‘मेजर निराला’ की भूमिका राजेश मालगुड़ी ने निभाई है। फिल्म की कहानी एक ऐसे देश भक्त कि है तो देश और मातृभूमि के प्रति लगाव के कारण अपने ही बेटे को गोली मारने को मजबूर हो जाता है, लेकिन बीच-बचाव में पत्नी को गोली लग जाती है। इस जुर्म में मेजर को 15 साल की सजा हो जाती है। फिल्म में पत्नी का किरदार में निकिता बुटोला, मां की भूमिका में रेखा बधानी, खलनायक रमेश रावत एवं बिगडै़ल बेटे की भूमिका अंकित कंडियाल, हास्य कलाकार की भूमिका हेमंत पांडे ने निभाई है। अतिथि कलाकार की भूमिका में हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी भी नजर आएंगी। आरुषी निशंक ने बताया कि फिल्म बनाने में एक साल से अधिक समय लगा है। यह फिल्म कई मायनों में उत्तराखंडी फिल्मों से एकदम अलग है। इस मौके पर निदेशक गणेश वीरान के कहा कि फिल्म दर्शकों को अत्यंत पसंद आएगी।