फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या का समाधान न होने पर जल संस्थान में तालाबंदी, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पांच दिनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे माजरी माफी, मोहकमपुर समेत अन्य क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को केशर जन कल्याण समिति की अगुवाई में नेेहरू कॉलोनी स्थित जल संस्थान में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आश्वासन के बावजूद अभीतक कोई समाधान नहीं किया गया है। प्रदर्शकारियों ने सीएम आवास पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

केशर जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष एनके गुसांई ने कहा कि माजरी माफी, मोहकमपुर समेत अन्य क्षेत्रों में पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था ठप है। लोगों को दूर-दराज के हैंडपंपों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। जल संस्थान द्वारा भेजे जा रहे पानी के टैंकरों से आपूर्ति नाकाफी है। जल आपूर्ति के बाबत 23 मई को खाली बाल्टी और मटका लेकर प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान मुख्य महा प्रबंधक ने समाधान के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पांच दिन बाद भी समस्या जस की तस है। इससे क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोश है। समास्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो सीएम आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर दीपा हटवाल, समीर मुखर्जी, चंद्र प्रकाश, रानी बहुगुणा, मंजू गुसांई, एमएस नेगी, जीवन सिंह बिष्ट, मनोज ठाकुर, रेखा बहुगुणा, बसंती देवी, बैजयंती, रजनी देवी, उमा नेगी, पुष्पा रावत, उर्मिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें