फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर 120 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा, महानगर ने मंगलवार को 120 यूनिट रक्तदान कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का जन्मदिन मनाया। महानगर कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने रक्त एकत्रित करने के साथ सुरक्षित रक्तदान के संबंध में जानकारी भी दी।
विज्ञापन

भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष श्याम पंत ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से कई जरूरतमंदों को जीवनदान मिल सकता है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा, कैंट विधायक हरबंस कपूर, नवीन ठाकुर, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, संजय चौधरी, सागर सोनकर आदि मौजूद रहे। उधर, अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता की ओर से कार्यालय में हुए कार्यक्रम में राजपुर विधायक खजानदास और अन्य कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अजय भट्ट का जन्मदिन मनाया। इस दौरान संतोख नागपाल, विपिन खंडूड़ी, राजकुमार ग्रोवर, मीना कपूर, पूनम, सविता वर्मा, वैभव, हरीश कुकरेजा, नेहा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें