फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारबाबा के लिए गाएंगी नेहा कक्कड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड की वादियां, योग, धाम, नदियां उनके दिल में बसे हैं, केदार बाबा से उनका विशेष लगाव है। बाबा के लिए एक गीत गाना उनकी दिली तमन्ना है। यह कहना है बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ का।
मंगलवार को एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने अभिनेता हिमांश जोशी के साथ देहरादून पहुंची नेहा कक्कड़ ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि उन्होंने बीते दिनों मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात पर उत्तराखंड को प्रमोट करने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही उत्तराखंड के तीर्थ स्थल केदार बाबा के गाना गाएंगी। यहां से बचपन से जुड़े होने के कारण धामों, योग नगरी ऋषिकेश और संस्कृति से बेहद लगाव है। जब उनसे पूछा गया कि इतनी मशहूर गायिका बनने के बाद इस स्टैंडर्ड को कैसे देखती हो तो उनका कहना था कि मैने जिंदगी में बहुत कठिनाईयां देखी हैं लेकिन हमें कभी अपनी हैसियत नहीं भूलनी चाहिए। साथ ही मैंने जीवन किराए के मकान में भी व्यतीत किया है। मुझे पता है कि यहां तक आने में कितना संघर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
युवा रहें नशे से दूर
बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ ने युवाओं को संदेश दिया कि युवा देश की शक्ति हैं। जिनके हाथों में देश का भविष्य है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही अपने परिश्रम का उदाहरण देते हुए बताया कि कोई लक्ष्य पाना हो तो कठिनाइयों का समंदर तो हर हाल में पार करना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें