फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंस चेकों ने बढ़ाई भाजपाइयों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

आजीवन सहयोग निधि लक्ष्य के करीब पहुंचकर अपनी पीठ थपथपाने वाले महानगर भाजपा पदाधिकारियों की चिंता बाउंस (अनादरित) चेकों ने बढ़ा दी हैं। अभियान में एकत्र बड़ी संख्या में चेक बैंकों से लौट रहे हैं। किसी के खाते में पैसा ही नहीं है तो कई चेक स्पेलिंग की गलती से रिजेक्ट हो रहे हैं।
भाजपा ने 25 दिसंबर से आजीवन सहयोग निधि संग्रह का अभियान शुरू किया था। 11 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में देहरादून महानगर को पांच करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य मिला था। अभियान में आठ हजार चेक के माध्यम से चार करोड़ 12 लाख 41615 रुपये की राशि जुटाई गई है। सर्वाधिक राशि 2400 चेक के माध्यम से एक करोड़ 31 लाख 88 हजार 801 रुपये धर्मपुर विधानसभा से एकत्र हुए। इसमें अधिकांश राशि आम जनता और कार्यकर्ताओं के चेक से जमा हुई। एकत्र चेक पार्टी के एकाउंट में क्लीयरिंग के लिए भेजे गए कई चेक बाउंस हो गए हैं। अधिकांश बाउंस चेक में खाताधारकों के एकाउंट में पैसा ही नहीं है। कई चेक में तारीख और कई में स्पेलिंग की गड़बड़ी सामने आ रही है। बैंकों से बाउंस चेक महानगर कार्यालय पहुंच रहे हैं। हर चेक के पीछे संबंधित मंडल और उसे प्राप्त करने वाले व्यक्ति का नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज है। इसकी मदद से संबंधित व्यक्ति तक चेक वापस लौटाए जा रहे हैं, ताकि चेक देने वाले से दूसरा चेक हासिल किया जा सके।
विज्ञापन

---
आजीवन सहयोग निधि संग्रह अभियान 25 दिसंबर से 11 फरवरी तक चला। अभियान पूरा होने के बाद चेक क्लीयरिंग के लिए लगाए गए हैं। दिसंबर माह में जिन लोगों ने चेक दिए थे उस वक्त उनके खातों में पैसा था, लेकिन फरवरी में एकाउंट में पैसा नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो रहे हैं। साल बदलने से भी कई लोगों के चेक में गड़बड़ी हुई है। लोगों ने चेक में जनवरी की तारीख तो डाली है, लेकिन साल 2017 ही लिख दिया है। इसके अलावा नाम लिखने में स्पेलिंग की गड़बड़ी से भी चेक बाउंस हो रहे हैं।
विज्ञापन

- विनय गोयल, अध्यक्ष महानगर भाजपा
तो ब्याज से चलेगी पार्टी
आजीवन सहयोग निधि में एकत्र राशि की एफडी की जाएगी। एफडी के ब्याज से पार्टी का खर्च चलेगा। महानगर भाजपा की 2010 में दो करोड़ की एफडी है। जिसके ब्याज से पार्टी का अब तक का खर्च चलता आ रहा है। 2018 में चार करोड़ की एफडी होने पर ब्याज की राशि कई गुना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें