फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर वेतन न मिलने पर भड़के शिक्षक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में की ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो /अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

सीआरपी (संकुल संदर्भ व्यक्ति) और बीआरपी (ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति) को समय पर वेतन न मिलने पर भड़के प्राथमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में प्रदर्शन कर तालाबंदी की। शाम को जल्द वेतन जारी किए जाने के आश्वासन के बाद कार्यालय का ताला खोला। वहीं शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को भी धरने का एलान किया है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) कार्यालय पहुंचे शिक्षकों का कहना था कि समय पर वेतन न मिलने से टीचर कर्जदार हो गए हैं। कई बार के आश्वासन के बावजूद पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे उन्हेंउधार लेकर काम चलाना पड़ रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कृषाली ने कहा कि टीचरों की अनदेखी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीआरपी, बीआरपी को वेतन जारी न किए जाने तक संगठन का मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में धरना जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को भी सीईओ के कार्यालय में धरना देंगे। यदि सीईओ के आश्वासन के अनुरूप वेतन जारी न हुआ तो 30 जनवरी को फिर तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शन में चंद्रप्रकाश पाल, संदीप सोलंकी, गोविंद रावत, शशि दिवाकर, दिनेश भट्ट, राजेंद्र गुसांई, सूरज मंद्रवाल, विजय बहादुर, ममता खन्ना, उर्मिला बिजल्वाण, मृदुल कुमार, धर्मेंद्र रावत, गंभीर, सुनील ध्यानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें