फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल टूटा, दो घंटे गुल रही कई गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
केबल टूटा, दो घंटे गुल रही कई गांवों की बिजली
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाल/विकासनगर।
डाकपत्थर रोड स्थित डाक्टरगंज गांव के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे केबल टूटने से कटापत्थर फीडर से जुड़े गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मचारियों ने करीब दो घंटे बाद सप्लाई चालू कर दी, लेकिन डाक्टरगंज क्षेत्र की बिजली बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

डाकपत्थर रोड स्थित डाक्टरगंज गांव के समीप बुधवार सुबह करीब 7 बजे केबल टूट गया। केबल टूटने से कटापत्थर फीडर से जुड़े डाक्टरगंज, डाकपत्थर, जीवनगढ़, लाइन जीवनगढ़, अंबाड़ी, कटापत्थर और बिन्हार क्षेत्र के गांवों की बत्ती गुल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने तार जोड़ कर करीब दो घंटे बाद सप्लाई चालू कर दी, लेकिन डाक्टरगंज क्षेत्र की सप्लाई चालू नहीं की जा सकी। एसडीओ गुरदीप सिंह ने बताया कि कटापत्थर से जुड़े सभी गांवों की बिजली दो घंटे बाद बहाल कर दी गई थी। डाक्टरगंज गांव के लिए देहरादून से केबल मंगाया गया है। इसके चलते बृहस्पतिवार दोपहर बाद ही बिजली बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें